Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रामनवमी महायज्ञ: सीएम साय के घर पर आयोजित होगा कार्यक्रम, कलश यात्रा से होगी शुरुआत

रामनवमी महायज्ञ: सीएम साय के घर पर आयोजित होगा कार्यक्रम, कलश यात्रा से होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री साय के घर पर चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ का आयोजन किया गया है।
 


जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया में चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस महायज्ञ की शुरुआत रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। चार दिवसीय कार्यक्रम में शक्ति की अराधना, महायज्ञ, प्रवचन और भजन-कीर्तन किया जाएगा।

मां जगत जननी आदि शक्ति के असीम अनुकम्पा और परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सर्व श्री धनपति पंडा जी महाराज की कृपा दृष्टि और मार्गदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया में चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी।
  रामनवमी महायज्ञ

चार दिन विधिवत की जाएगी पूजा-अर्चना

कलश यात्रा के बाद मां दुर्गे की प्रतिमा स्थापना, हवन पूजन और आरती का आयोजन किया जाएगा। दूसरे और तीसरे दिन आरती, पूजा, प्रवचन, लीला और भजन का आयोजन किया जाएगा। वहीं अंतिम दिन में नवकन्या पूजन, पूर्णाहुति, सहस्त्र स्नान, आशीर्वाद, प्रतिमा विसर्जन और प्रसाद वितरण के साथ रामनवमी महायज्ञ का यह कार्यक्रम संपन्न होगा। सत्य सनातन धर्म देवी संत समाज ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि, वे इस कार्यक्रम में ज्यादा-से-ज्यादा संख्या में शामिल हों।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]