Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सीएम साय का मध्यप्रदेश दौरा : तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जानिए पूरा कार्यक्रम

सीएम साय का मध्यप्रदेश दौरा : तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जानिए पूरा कार्यक्रम

सीएम साय लोकसभा चुनाव से पहले वे लगातार छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दौरा कर रहे हैं। वहीं आज मध्यप्रदेश के दौरे के लिए निकलने वाले हैं।
 



रायपुर- सीएम विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहने वाले हैं। लोकसभा चुनाव से पहले वे लगातार छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दौरा कर रहे हैं। वहीं आज वे मध्यप्रदेश के दौरे के लिए निकलने वाले हैं।

बता दें, सीएम साय मध्यप्रदेश में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे सुबह 11 बजे रायपुर से मंडला के लिए रवाना हो जाएंगे। मंडला में ही दोपहर 12 बजे सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा दोपहर 1.30 बजे बम्हनी में एक और सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.25 बजे गोपालपुर में तीसरी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5.20 बजे रायपुर वापस लौट आएंगे।

डीलिस्टिंग कानून बनाना है

सीएम साय 5 अप्रैल को राजधानी रायपुर के जैनम मानस भवन पहुंचे थे और जनजाति सुरक्षा मंच के कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, इस मंच का उदेश्य डीलिस्टिंग कानून बनाना है। ये मांग जल्द पूरी की जाएगी।

5 सालों से धर्मान्तरण सबसे ज्यादा हुआ

सीएम साय ने जनजाति सुरक्षा मंच के कार्यक्रम के दौरान कहा कि, पिछले पांच सालों में धर्मान्तरण सबसे ज्यादा हुआ है। इस मामले को लेकर कांग्रेस सरकार में रिपोर्टकर्ता के ऊपर कार्यवाही की गई है। जो धर्मान्तरण करवाते थे, उनको थाने में चाय-पानी पिलाया जाता था। कांग्रेस ने वोट बैंक बढ़ाने के लिए धर्मान्तरण को बढ़ावा दिया है।

सरकार नक्सलियों को गोली से जवाब देगी

नक्सलियों के लिए सीएम साय ने कहा कि, नक्सली गोली की बात करेंगे, तो सरकार भी उनको गोली से जवाब देकर रहेगी। नक्सल क्षेत्रों में नियद नेल्लानार से विकास हो रहा है। आदिवासियों के 32 फीसदी आरक्षण को लेकर सरकार गंभीर है। पीएम मोदी ने कुछ सोच-समझकर ही मुझे आदिवासियों का सीएम बनाया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]