छत्तीसगढ़ में फिर चढ़ा गर्मी का पारा : बारिश थमते ही 40 डिग्री पार हुआ तापमान, 3 दिनों में 3 डिग्री बढ़ने की संभावना

छत्तीसगढ़ में एक्टिव सिस्टम के खत्म होते ही तापमान में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में राजनांदगांव सबसे अधिक गर्म रहा। अगले 3 दिनों में 3 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है।

रायपुर। प्रदेश में मौसम फिर एक बार बदलने वाला है। अगले 3 दिनों में गर्मी का पारा फिर से चढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार द्रोणिका का असर अब हल्का हो चुका है। इसके चलते अब दो दिन यानि सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद फिर से प्रदेशवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अगले तीन दिनों में पारा तीन डिग्री तक चढ़ेगा।
दरअसल, छत्तीसगढ़ में बीते 10 दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश हुई। इसके चलते प्रदेश के तापमान में काफी गिरावट आई थी। सोमवार को भी रायपुर सहित आस-पास के कई जिलों में बारिश हुई। इसके चलते रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रहा।
ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम
मंगलवार को रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से मौसम साफ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं रायपुर सहित कुछ जिलों में बदली रहने की संभावना है।
राजनांदगांव रहा सबसे गर्म
बता दें, सोमवार को रायपुर का तापमान 38.7, बिलासपुर 39.6, जगदलपुर 38.8, अंबिकापुर 36.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव (डोंगरगढ़) में 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा दंतेवाड़ा में 40.4 डिग्री और बीजापुर में 40.2 डिग्री पहुंच गया है।

Labels
States
Post A Comment
No comments :