छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक : रायगढ़, जशपुर और अंबिकापुर में हमले से 2 महिलाओं की मौत, 4 घायल

छत्तीसगढ़ में हाथियों के आतंक से 3 अलग-अलग जिलों में 2 महिलाओं की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों के दल ने आतंक मचा दिया है। आय दिन हाथियों के हमले की घटनाएं सामने आती रहती हैं। आज रविवार को फिर से प्रदेश के तीन अलग-अलग जगहों से हाथियों द्वारा हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हैं। हाथियों के हमले में 5 महिलाएं शिकार हुईं वहीं एक पुरुष घायल हो गया।
एक महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट

रायगढ़ के झिंगोल गांव में एक जंगली हाथी ने महुआ बिनने जा रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस घटना में कलावती नाम की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और 1 पुरुष गंभीर रूप से घायल है। घायल को करीबी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बाकी के ग्रामीणों ने भाग कर अपनी जान बचाई। यह घटना रायगढ़ के तमनार वन परिक्षेत्र की है।
गर्भवती महिला की मौत
जशपुर में जंगली हाथियों के झुंड को देखकर एक गर्भवती महिला की वहां से जान बचा कर भागते समय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला नदी में नहाने के बाद घर लौट रही थी। इस दौरान 4 हाथियों का झुंड देखकर वह घबरा गई और जान बचा कर भागने लगी। इस दौरान घबराहट के चलते उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
वहीं वन विभाग का कहना है कि, पूरा वन अमला हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। यह मामला तपकरा वन परिक्षेत्र के सागजोर का है।
3 ग्रामीण महिलाओं को हाथी ने कुचला
अंबिकापुर के उदयपुर थाना क्षेत्र में भी दंतेल हाथी ने देर रात ग्रामीण महिलाओं पर हमला कर दिया। गांव की 3 महिलाएं महुआ बिनने जंगल गई हुई थीं। वहां से लौटते वक्त हाथी ने उनपर हमला कर दिया। हाथी ने महिलाओं को कुचलकर मारने की कोशिश की। लेकिन घायल अवस्था में ही किसी तरह महिलाओं ने भाग कर अपनी जान बचाई। परिजनों ने तीनो घायल महिलाओं को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों की हालात गंभीर बताई जा रही है। यह घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के फत्तेहपूर की है।

Labels
States
Post A Comment
No comments :