Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भाजपा की 12वीं कैंडिडेट लिस्ट जारी: UP-बंगाल, पंजाब और महाराष्ट्र के 7 उम्मीदवारों का ऐलान, देवरिया सीट से शशांक मणि त्रिपाठी को उतारा

भाजपा की 12वीं कैंडिडेट लिस्ट जारी: UP-बंगाल, पंजाब और महाराष्ट्र के 7 उम्मीदवारों का ऐलान, देवरिया सीट से शशांक मणि त्रिपाठी को उतारा

BJP releases 12th candidates List: भाजपा ने 16 अप्रैल, मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट पर शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट मिला है। यह भाजपा की 12वीं लिस्ट है।



भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार, 16 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए 12वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र की एक-एक सीट, पंजाब की तीन और उत्तर प्रदेश की 2 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।

भाजपा ने कोलकाता की फेमस और हॉट सीट डायमंड हार्बर सीट पर अभिजीत दास बॉबी को मैदान में उतारा है। यह सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए भी खास है। यहां से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी चुनाव लड़ रहे हैं।

कैसरगंज और रायबरेली सीट पर उम्मीदवार कब?
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। भाजपा अब तक 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। मंगलवार को जारी लिस्ट में चौंकाने वाला नाम शशांक मणि त्रिपाठी का रहा। देवरिया में भाजपा के मौजूदा सांसद रमापति त्रिपाठी का टिकट काटकर शशांक को उतारा गया है। शशांक मणि पूर्व सांसद जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी के बेटे हैं।

अब सिर्फ उत्तर प्रदेश में कैसरगंज और रायबरेली लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है। कैसरगंज के मौजूदा भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज को टिकट
भाजपा ने महाराष्ट्र की सतारा सीट पर छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और वर्तमान राज्यसभा सांसद उदयनराजे भोसले को टिकट दिया है। इस सीट को लेकर भाजपा और एनसीपी के बीच खींचतान चल रही थी। भाजपा ने 2019 के चुनाव में भी उदयनराजे को टिकट दिया था। लेकिन वे चुनाव हार गए थे। वहीं, पंजाब की सीट होशियारपुर में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी अनिता को उतारा है।

यहां देखिए पूरी लिस्ट
पश्चिम बंगाल
सीट उम्मीदवार
डायमंड हार्बर अभिजीत दास बॉबी

उत्तर प्रदेश
सीट उम्मीदवार
फिरोजाबाद ठाकुर विश्वदीप सिंह
देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी

पंजाब
सीट उम्मीदवार
खडूर साहिब मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड
होशियारपुर (एससी) अनिता सोम प्रकाश
बठिंडा परमपाल कौर सिद्धू, आईएएस

महाराष्ट्र
सीट उम्मीदवार
सतारा छत्रपति उदयनराजे भोंसले
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]