Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अमेरिका के न्यूयॉर्क में लापता हुई भारतीय युवती, बाइपोलर डिसऑर्डर से है पीड़ित

अमेरिका के न्यूयॉर्क में लापता हुई भारतीय युवती, बाइपोलर डिसऑर्डर से है पीड़ित

25 वर्षीय एक भारतीय युवती न्यूयॉर्क शहर में लापता हो गई है। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह अंतिम बार अपने घर से निकलती हुई दिखाई दी थी। उसे आखिरी बार ऑलिव ग्रीन कलर की जैकेट ग्रीन स्वेटर और ब्लू जींस में देखा गया था। पुलिस विभाग ने कहा कि लापता युवती की तलाश के लिए लोगों से मदद मांगी जा रही है।

US News: अमेरिका के न्यूयॉर्क में लापता हुई भारतीय युवती, तलाश में जुटी पुलिस
HIGHLIGHTSअमेरिका में लापता हुआ 25 वर्षीय भारतीय युवती।
अंतिम बार घर से निकलती हुई देखी गई थी युवती।
लापता युवती की तलाश में जुटी पुलिस।


अमेरिका में 'बाइपोलर डिसऑर्डर' से पीड़ित भारतीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय एक भारतीय युवती न्यूयॉर्क शहर में लापता हो गई है और पुलिस उसे खोजने में मदद के लिए लोगों से जानकारी मांग रही है।

1 मार्च दिखाई दी थी युवती

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, युवती का नाम फेरिन खोजा है। उसे आखिरी बार 1 मार्च को रात करीब 11 बजे क्वींस स्थित अपने आवास से निकलते देखा गया था।

घर से निकलती हुई देखी गई थी युवती


न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वह अंतिम बार अपने घर से निकलती हुई दिखाई दी थी। उसे आखिरी बार ऑलिव ग्रीन कलर की जैकेट, ग्रीन स्वेटर और ब्लू जींस में देखा गया था। पुलिस ने बताया कि फेरिन खोजा 'बाइपोलर डिसऑर्डर' से पीड़ित है।
लापता युवती की तलाश कर रही पुलिस

वहीं, पुलिस विभाग ने कहा कि लापता युवती की तलाश के लिए लोगों से मदद मांगी जा रही है। साथ ही उसकी तस्वीरों को जगह-जगह पर चस्पा भी किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास को मामले के बारे में सूचित कर दिया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]