जब Priyanka Chopra को मजबूरी में करनी पड़ी ऐसी फिल्म जिससे थी नफरत, बताया- सेट पर कैसा होता था सलूक
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक धमाल मचा रहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया है कि एक बार उन्हें एक ऐसी फिल्म में काम करना पड़ा जिससे वह नफरत करती थीं।
जब Priyanka Chopra को मजबूरी में करनी पड़ी ऐसी फिल्म जिससे थी नफरत, बताया- सेट पर कैसा होता था सलूक
बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। चाहे किसी मुद्दे पर अपनी राय रखना हो या फिर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सीक्रेट्स शेयर करना हो, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कुछ भी कहने से पहले कभी झिझक महसूस नहीं करती हैं। हाल ही में, प्रियंका ने खुलासा किया कि एक बार उन्हें एक ऐसी फिल्म में काम करना पड़ा, जिससे वह नफरत करती थीं। एक्ट्रेस ने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है।
जब प्रियंका को मजबूरी में करनी पड़ी फिल्म
प्राइम वीडियो इंडिया ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें प्रियंका लाई डिटेक्टर टेस्ट का सामना करना करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस से कई सवाल पूछे गए, जिसके उन्हें सही जवाब देने थे। 'देसी गर्ल' ने सभी सवालों के ईमानदारी के साथ जवाब दिए। एक सवाल था- क्या उन्होंने किसी ऐसी फिल्म में काम किया है, जिससे वह नफरत करती थीं।
(1).jpg)
Photo-Instagram
एक्ट्रेस ने हां में जवाब दिया और एक्सपीरियंस शेयर करते हुए लिखा-
"मैं आपको ये नहीं बता सकती कि कौन सी फिल्म थी, लेकिन हां ये नफरत भरा एक्सपीरियंस था। मैं बस घंटों इंतजार किया करती थी। मेरी लाइंस में कोई सेंस नहीं था। मैं वहां बस एक कुंवारी लड़की थी। यह बहुत कठिन था।"
क्या प्रियंका लेती हैं खर्राटे?
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाइफ से जुड़े कई और राज खोले। एक्ट्रेस ने बताया कि, उनके पति निक जोनस कहते हैं कि वह सोते समय खर्राटे लेती हैं, लेकिन वह इस बात से इनकार करती हैं। यही नहीं, प्रियंका ये भी बताती हैं कि उन्हें बर्गर से ज्यादा पराठे पसंद हैं।
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
बात करें प्रियंका के वर्क फ्रंट की तो उन्हें हाल ही में स्पाई थ्रिल सीरीज 'सिटाडेल' (Citadel) में देखा गया। उन्होंने रिचर्ड मैडन (Richard Madden) के साथ लीड रोल प्ले किया था। इस सीरीज का निर्माण रूसो ब्रदर्स ने किया है। उनकी इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया है। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'लव अगैन' में भी नजर आईं।
जब Priyanka Chopra को मजबूरी में करनी पड़ी ऐसी फिल्म जिससे थी नफरत, बताया- सेट पर कैसा होता था सलूकबॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। चाहे किसी मुद्दे पर अपनी राय रखना हो या फिर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सीक्रेट्स शेयर करना हो, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कुछ भी कहने से पहले कभी झिझक महसूस नहीं करती हैं। हाल ही में, प्रियंका ने खुलासा किया कि एक बार उन्हें एक ऐसी फिल्म में काम करना पड़ा, जिससे वह नफरत करती थीं। एक्ट्रेस ने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है।
जब प्रियंका को मजबूरी में करनी पड़ी फिल्म
प्राइम वीडियो इंडिया ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें प्रियंका लाई डिटेक्टर टेस्ट का सामना करना करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस से कई सवाल पूछे गए, जिसके उन्हें सही जवाब देने थे। 'देसी गर्ल' ने सभी सवालों के ईमानदारी के साथ जवाब दिए। एक सवाल था- क्या उन्होंने किसी ऐसी फिल्म में काम किया है, जिससे वह नफरत करती थीं।
(1).jpg)
Photo-Instagram
एक्ट्रेस ने हां में जवाब दिया और एक्सपीरियंस शेयर करते हुए लिखा-
"मैं आपको ये नहीं बता सकती कि कौन सी फिल्म थी, लेकिन हां ये नफरत भरा एक्सपीरियंस था। मैं बस घंटों इंतजार किया करती थी। मेरी लाइंस में कोई सेंस नहीं था। मैं वहां बस एक कुंवारी लड़की थी। यह बहुत कठिन था।"
क्या प्रियंका लेती हैं खर्राटे?
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाइफ से जुड़े कई और राज खोले। एक्ट्रेस ने बताया कि, उनके पति निक जोनस कहते हैं कि वह सोते समय खर्राटे लेती हैं, लेकिन वह इस बात से इनकार करती हैं। यही नहीं, प्रियंका ये भी बताती हैं कि उन्हें बर्गर से ज्यादा पराठे पसंद हैं।
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
बात करें प्रियंका के वर्क फ्रंट की तो उन्हें हाल ही में स्पाई थ्रिल सीरीज 'सिटाडेल' (Citadel) में देखा गया। उन्होंने रिचर्ड मैडन (Richard Madden) के साथ लीड रोल प्ले किया था। इस सीरीज का निर्माण रूसो ब्रदर्स ने किया है। उनकी इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया है। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'लव अगैन' में भी नजर आईं।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :