Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रियल एस्टेट कंपनी पर IT विभाग की छापेमारी, केएम कोहिनूर ग्रुप के प्रमोटर के घर मिले अहम दस्तावेज

रियल एस्टेट कंपनी पर IT विभाग की छापेमारी, केएम कोहिनूर ग्रुप के प्रमोटर के घर मिले अहम दस्तावेज

इन दिनों आयकर विभाग काफी सक्रिय नजर आ रही है। लगातार छापेमारी कर और तलाशी अभियान चलाकर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक्शन ले रही है। आयकर अधिकारियों ने एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी केएम कोहिनूर ग्रुप के हैदराबाद वाले कार्यालयों में तलाशी अभियान चलाया।

इस तलाशी अभियान के दौरान प्रमोटर मोहम्मद अहमद कादरी के बंजारा हिल्स स्थित परिसर और अन्य परिसरों में भी खोजबीन की गई।
कई अहम दस्तावेज किए जब्त

कॉर्पोरेट कार्यालयों और साइट कार्यालयों को खोज में शामिल किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, आईटी अधिकारियों ने कंपनी के कार्यालयों और एमडी के आवासों से खाता लॉग बुक, भुगतान रसीद, फ्लैट और ग्राहकों को बेचे गए प्लॉट, हार्ड डिस्क और डिजिटल उपकरण जैसे विभिन्न दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं।
टैक्स चोरी के संदेह पर हो रही छापेमारी

आईटी अधिकारियों, बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के संदेह पर लगातार छापेमारी कर रही है। विभाग ने शीर्ष रिटेलर्स की संपत्तियों और आवासों पर देश भर में कई स्थानों पर तलाशी ली। इस दौरान हैदराबाद, गुरुग्राम, नोएडा और कर्नाटक में कोहिनूर ग्रुप और रेड रोज ग्रुप से जुड़े लगभग 40 परिसरों पर तलाशी ली गई।
कई अहम परियोजना पर हो रहा काम

कोहिनूर डेवलपर्स की स्थापना 1993 में उद्यमी मोहम्मद अहमद कादरी द्वारा शहर में आवासीय संपत्तियों को विकसित करके की गई थी। रियल एस्टेट कंपनी की कुछ आगामी परियोजनाओं में कोहिनूर वेस्टर्न पार्क, कोहिनूर मीडोज, कोहिनूर एक्यू सिटी, कोहिनूर मनोरूपा, कोहिनूर एवियन सिटी फेज II, कोहिनूर ऑरा गार्डन और कोहिनूर अमवाज पार्क शामिल हैं।

कंपनी की चल रही परियोजनाओं में बालापुर में वीएनआर की एयरो सिटी, बनलागुडा में कोहिनूर गोल्डस्टोन और मेहदीपट्टनम में किंग्स कोहिनूर टॉवर शामिल हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]