Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

IPL फाइनल की शाम को रैपर डिवाइन और जोनिता गांधी बनाएंगे रंगीन, किंग और डीजे न्यूक्लिया की धुन पर झूमेंगे फैन्स





IPL 2023 Final Ceremony आईपीएल 2023 के फाइनल की शाम बेहद हसीन होने वाली है। फाइनल मुकाबले के आगाज से पहले रैपर किंग और डीजे न्यूक्लिया अपनी परर्मेंस से चार चांद लगाएंगे। वहीं मिड इनिंग में डिवाइन और जोनिता गांधी अहमदाबाद में मौजूद फैन्स का जमकर मनोरंजन करेंगे।

आईपीएल 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में अपनी सीट बुक कर चुकी है। सीएसके को अब अपनी विपक्षी टीम का इंतजार है, जिसका फैसला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले दूसरे क्वालिफायर मैच से होना है।


फाइनल की रात दो टीमों के बीच खिताब के लिए जोरदार घमासान देखने को तो मिलेगा ही, इसके साथ ही रैपर डिवाइन और जोनिता गांधी जैसे सुपरस्टार अपने परर्मेंस से 28 मई की शाम में चार चांद लगाते हुए भी नजर आएंगे।

रैपर डिवाइन और जोनिता जमाएंगे रंग

आईपीएल फाइनल की शाम मिड शो में रैपर डिवाइन और मशहूर सिंगर जोनिता गांधी अपनी आवाज से जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। आईपीएल ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि फाइनल की शाम को रैपर किंग और डीजे न्यूक्लिया भी अपने परर्मेंस से रंगीन बनाएंगे। किंग और न्यूक्लिया के धांसू शो की शुरुआत फाइनल मैच के आगाज से पहले होगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]