पश्चिम को टक्कर देने को तैयार चीन, पहले स्वदेशी यात्री विमान ने पूरी की उड़ान
शंघाई के पूर्वी महानगर से बीजिंग के बीच सी-919 की पहली व्यावसायिक यात्रा चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस द्वारा संचालित की गई। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार विमान में 128 यात्री सवार थे। दो इंजन वाले इस विमान में कुल 164 सीटें हैं।
पश्चिम को टक्कर देने को तैयार चीन, पहले स्वदेशी यात्री विमान ने पूरी की उड़ान
China News चीन के पहले स्वदेशी यात्री विमान सी-919 ने रविवार को अपनी पहली व्यावसायिक यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली। इसके साथ ही चीन ने पश्चिमी प्रतिद्वंद्वियों बोइंग और एयरबस को टक्कर देने के लिए आधिकारिक रूप से नागरिक उड्डयन क्षेत्र में प्रवेश कर लिया।
विमान में 128 यात्री थे सवार
शंघाई के पूर्वी महानगर से बीजिंग के बीच सी-919 की पहली व्यावसायिक यात्रा चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस द्वारा संचालित की गई। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, विमान में 128 यात्री सवार थे। शंघाई से बीजिंग की यात्रा का समय तकरीबन दो घंटे 25 मिनट रहा।
इसका निर्माण कामर्शियल एयरक्राफ्ट कारपोरेशन आफ चाइना (सीओएमएसी) द्वारा किया गया है। इकलौते गलियारे और दो इंजन वाले विमान में कुल 164 सीटें हैं। सी919 चीन का पहला स्वयं का विकसित ट्रंक जेटलाइनर है, जो अंतरराष्ट्रीय उड़ान मानकों को पूरा करता है।
सीएनएन के अनुसार, यह छोटे आकार के जेट्स ए320 और बी737 के लिए सीधा प्रतिद्वंद्वी होगा, जो प्रमुख रूप से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में प्रयोग होते हैं। अधिकारियों का कहना है कि चीनी विमानों के प्रवेश से बोइंग और एयरबस पर निर्भरता कम हो सकती है।
पश्चिम को टक्कर देने को तैयार चीन, पहले स्वदेशी यात्री विमान ने पूरी की उड़ानChina News चीन के पहले स्वदेशी यात्री विमान सी-919 ने रविवार को अपनी पहली व्यावसायिक यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली। इसके साथ ही चीन ने पश्चिमी प्रतिद्वंद्वियों बोइंग और एयरबस को टक्कर देने के लिए आधिकारिक रूप से नागरिक उड्डयन क्षेत्र में प्रवेश कर लिया।
विमान में 128 यात्री थे सवार
शंघाई के पूर्वी महानगर से बीजिंग के बीच सी-919 की पहली व्यावसायिक यात्रा चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस द्वारा संचालित की गई। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, विमान में 128 यात्री सवार थे। शंघाई से बीजिंग की यात्रा का समय तकरीबन दो घंटे 25 मिनट रहा।
इसका निर्माण कामर्शियल एयरक्राफ्ट कारपोरेशन आफ चाइना (सीओएमएसी) द्वारा किया गया है। इकलौते गलियारे और दो इंजन वाले विमान में कुल 164 सीटें हैं। सी919 चीन का पहला स्वयं का विकसित ट्रंक जेटलाइनर है, जो अंतरराष्ट्रीय उड़ान मानकों को पूरा करता है।
सीएनएन के अनुसार, यह छोटे आकार के जेट्स ए320 और बी737 के लिए सीधा प्रतिद्वंद्वी होगा, जो प्रमुख रूप से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में प्रयोग होते हैं। अधिकारियों का कहना है कि चीनी विमानों के प्रवेश से बोइंग और एयरबस पर निर्भरता कम हो सकती है।
Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :