Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सलकनपुर देवीलोक के भूमि-पूजन में श्रद्धालुओं का आना परम सौभाग्य की बात: मुख्यमंत्री श्री चौहान


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सीहोर जिले के सलकनपुर में देवीलोक के भूमि-पूजन कार्यक्रम में आस-पास के जिलों के श्रद्धालुओं का आना परम सौभाग्य की बात है। सलकनपुर में अद्भुत देवीलोक का निर्माण होगा। आगामी 29 से 31 मई तक विजयासन माता धाम सलकनपुर में देवीलोक महोत्सव होने जा रहा है। देवीलोक के भूमि-पूजन का मुख्य कार्यक्रम 31 मई को होगा। इसके पहले 29 और 30 मई को विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास कार्यालय समत्व भवन में देवीलोक महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। सांसद विदिशा श्री रमाकांत भार्गव, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, संभागायुक्त भोपाल श्री माल सिंह, कलेक्टर सीहोर श्री प्रवीण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महोत्सव का कार्यक्रम बेहतर, व्यवस्थित और भव्य हो। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, भोजन, वाहन और पंडाल आदि की व्यवस्थाएँ बेहतर हों। आस-पास के जिलों से आने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन और पार्किंग की व्यवस्था कर ली जाये। देवीलोक महोत्सव का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाये।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]