Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पुण्य तिथि पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में पंडित नेहरू को किया गया याद

 



रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया गया। चिकित्सा महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने महाविद्यालय भवन के प्रवेश द्वार के पास स्थापित पंडित नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। 60 वर्ष पहले 9 सितम्बर 1963 को स्थापित छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने और सबसे बड़े चिकित्सा महाविद्यालय का नामकरण पंडित नेहरू की पुण्य स्मृति में किया गया है।

चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया, प्राध्यापकगण डॉ. अरविन्द नेरल, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. निर्मल वर्मा, डॉ. निधि पांडे, डॉ. पी.के. खोडियार, डॉ. जागृति अग्रवाल, डॉ. उषा जोशी, डॉ. चन्द्रकला जोशी, डॉ. वर्षा पांडे, डॉ. दिवाकर धुरंधर और डॉ. पीयूष भार्गव सहित महाविद्यालय के कर्मचारियों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]