Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पीएम स्व-निधि के स्वीकृत प्रकरणों में करें 3 दिन में ऋण वितरित


आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव की अध्यक्षता में स्टेट लेवल बैंकिंग कमेटी में पीएम स्व-निधि और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े ऋणों पर चर्चा हुई। श्री यादव ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि लंबित 30 हजार ऋण प्रकरणों को 3 दिन के भीतर ऋण राशि वितरित करने की कार्यवाही करें।

श्री यादव ने नगरीय निकाय के सभी अधिकारी-कर्मचारी को भी बैंकों के साथ समन्वय कर वितरण की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि योजनान्तर्गत बैंकों के द्वारा वापस किये गए प्रकरणों पर 5 दिवस में कार्यवाही करें। श्री यादव ने कहा कि अगले सप्ताह ऋण वितरण की स्थिति की पुन: समीक्षा की जायेगी। इस दौरान अपर आयुक्त डॉ. सतेन्द्र सिंह, श्री अवधेश शर्मा और बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]