नासिक में दिखी बेहद अतरंगी मिठाई; हरगंगन फूल जैसी संरचना, खाने में लगेगी बेहद स्वादिष्ट

महाराष्ट्र के नासिक में हरगंगन फूल जैसी संरचना वाली मिठाई नजर आ रही है। यह दिखने में बहुत ही खूबसूरत और बहुत ही अलग लगती है। इसको शक्कर नींबू और रंग से बनाया जाता है। इस मिठाई का इस्तेमाल होली के दिन किया जाता है।
पूरे देश में होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर तरफ बाजारों में रंग-बिरंगी चीजें देखने को मिल रही है। होली के नाम से ही हमें अलग-अलग तरह की मिठाइयां और पकवान याद आने लगते हैं। ऐसे ही महाराष्ट्र के नासिक में होली से पहले बाजार में एक अलग तरह की मिठाई नजर आ रही है। नासिक में होली से पहले कलाकार महाराष्ट्र की अनूठी फूल जैसी संरचना वाली मिठाई बना रहे हैं।
हरगंगन फूल जैसी होती है संरचना
नासिक के बाजार बहुत ही खुबसूरत लगने लगे है। हर तरह रंग-बिरंगी चीजें लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। इस बाजार में सबसे अलग फूल जैसी संरचना वाली मिठाई देखने को मिल रही है। एक कलाकार ने बताया, "इस फूल को हरगंगन कहते हैं और इसका इस्तेमाल होली के दिन होता है। ये पूरी तरह से खाने लायक होता है, यह शक्कर, नींबू और रंग से बनाया जाता है।"
होली पर जरूर बनाई जाती हैं करांजी
होली पर लगभग सभी घरों में गुजिया देखने को मिलता है, लेकिन वहीं, महाराष्ट्र में होली के मौके पर करांजी जरूर बनाई जाती है। हालांकि, यह दिखने में गुजिया जैसा ही होता है, लेकिन इसकी फिलिंग गुजिया से अलग होती है। इसमें नारियल, खसखस, तिल और मेवों की स्टफिंग की जाती है। इसके साथ ही, महाराष्ट्र में पूरन पोली भी बनाई जाती है, जिसे होलिका दहन में नैवेद्य के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
गोविंदा होली की खासी धूम
महाराष्ट्र के मुम्बई में गोविंदा होली की खासी धूम होती है। इसमें मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है। हर एक नुक्कड़ पर इस प्रत्योगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें मटकियों को काफी ऊचाई पर बांध दिया जाता है, जिसे लोग अपनी टोली के साथ मिलकर फोड़ते हैं। इसमें महिलाएं एवं पुरुष दोनों ही बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। प्रत्योगिता जीतने वाले को ईनाम भी दिया जाता है।
Labels
Desh
Post A Comment
No comments :