Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

त्रिपुरा में माणिक साहा नहीं प्रतिमा भौमिक हो सकती हैं नई सीएम, क्या BJP बदलेगी रणनीति?







Tripura New CM त्रिपुरा में दूसरी बार कोई महिला राज्य की कमान संभाल सकती है। चुनाव से पहले भाजपा ने माणिक साहा को ही सीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया था लेकिन अब प्रतिमा भौमिक (Pratima Bhoumik) के नाम पर मुहर लग सकती है।

 Tripura New CM त्रिपुरा में भाजपा ने 32 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से चुनाव तो जीत लिया, लेकिन सीएम कौन बनेगा इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। हालांकि, राज्य में इस बार भाजपा द्वारा महिला मुख्यमंत्री बनाने की सुगबुगाहट है। यह दूसरी बार होगा जब कोई महिला राज्य की कमान संभालेगी। चुनाव से पहले तो पार्टी ने माणिक साहा को ही सीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया था, लेकिन अब प्रतिमा भौमिक (Pratima Bhoumik) के नाम पर मुहर लग सकती है।

प्रतिमा भौमिक कौन हैं?

प्रतिमा भोमिक मोदी सरकार (Modi Govt) में केंद्रीय अधिकारिता और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री हैं। प्रतिमा को भाजपा ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में उतारा और वह चुनाव जीतकर पार्टी की उम्मीदों पर खरी उतरी। मंत्री के राज्य का चुनाव लड़ने पर भी कई लगाई गई थी, लेकिन अब सूत्रों के अनुसार उनके नाम पर पार्टी मुहर लगा सकती है। प्रतिमा त्रिपुरा के धनपुर गांव से हैं, जो भारत-बांग्लादेश सीमा के करीब स्थित है। वह कृषि परिवार से आती हैं।
लोकसभा चुनाव पर भाजपा की नजर

भाजपा (BJP) इस बार पूर्वोत्तर में नई रणनीति अपनाना चाहती है। पार्टी का मानना है कि अगर प्रतिमा भौमिक को सीएम बनाया गया तो पूरे देश में एक अलग संदेश जाएगा जो लोकसभा चुनाव पर भी असर डाल सकता है। भाजपा 2024 के आम चुनाव में पूर्वोत्तर की सभी सीटों पर नजर गढ़ाए बैठी है। त्रिपुरा में महिला सीएम बनाने से महिला वोटरों को भाजपा अपनी तरफ खींचना चाह रही है।
प्रतिमा ने क्या कहा

सीएम बनने की अटकलों को खारिज करते हुए प्रतिमा ने कहा कि हम पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और जैसा भी पार्टी कहेगी वैसे वह करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ही लायक बनाया है और पार्टी के निर्देश से ही चुनाव लड़ी हूं। प्रतिमा ने कहा कि अभी कोई कयास लगाना गलत होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]