Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पाकिस्तान की बेहतरी के लिए सेना प्रमुख से बात करने को तैयार- इमरान खान


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि वह देश की भलाई के लिए सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर के साथ बातचीत करने को तैयार हैं। एआरवाई न्यूज ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।


, एजेंसी। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि वह देश की भलाई के लिए सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर के साथ बातचीत करने को तैयार हैं। एआरवाई न्यूज ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।


जमां पार्क स्थित अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में इमरान खान ने कहा कि वह किसी के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और वह सत्ता प्रतिष्ठान से नहीं लड़ रहे हैं लेकिन अगर कोई बात करने को तैयार नहीं है तो वह कुछ नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचारों के आरोपों को साबित करने की चुनौती दी। उन्होंने सेना प्रमुख से उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के किसी भी मामले का पता लगाने को कहा। एआरवाई न्यूज ने बताया कि उन्होंने आरोप लगाया कि कमर जावेद बाजवा ने उसकी पीठ में छुरा घोंपा है और उसे कोर्ट मार्शल का सामना करना चाहिए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]