Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

तुर्किये-सीरिया भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए भारतीय-अमेरिकियों ने बढ़ाया मदद का हाथ, जुटाई 3 लाख डॉलर की राशि



Turkey–Syria earthquake 2023 6 फरवरी को तुर्किये और सीरिया में शक्तिशाली भूंकप आया था। दोनों देशों में मरने वालों की संख्या 50000 के पार हो चुकी है। भयावह भूकंप में अभी तक तुर्की और सीरिया में करीब 520000 अपार्टमेंट्स सहित 160000 इमारतें ढह चुकी है।




वाशिंगटन, एजेंसी। Turkey–Syria earthquake 2023: 6 फरवरी को तुर्किये और सीरिया में शक्तिशाली भूंकप आया था। दोनों देशों में मरने वालों की संख्या 50,000 के पार हो चुकी है।


इस तबाही में हजारों की संख्या में लोग घायल हुए। भयावह भूकंप में अभी तक तुर्की और सीरिया में करीब 5,20,000 अपार्टमेंट्स सहित 1,60,000 इमारतें ढह चुकी है। इस महा विनाशकारी भूकंप से दोनों देशों में बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है।
भारतीय अमेरिकी ने बढ़ाया मदद का हाथ

विनाशकारी भूकंप के बाद दोनों देशों के लिए कई जगहों से मदद पहुंच रही है। भारत ने भी ऑपरेशन दोस्त के तहत दोनों देशों को मानवीय सहायता पहुंचाई है। इसी को देखते हुए अब पूरे अमेरिका से भारतीय अमेरिकियों ने तुर्किये और सीरिया के भूकंप पीड़ितों के लिए तीन लाख डॉलर से अधिक की आर्थिक मदद जुटाई है।

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन (AAPI) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हेमंत पटेल के नेतृत्व में कई प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकियों के समुदाय ने तीन लाख डॉलर से अधिक की आर्थिक मदद जुटाई है।
भारतीय अमेरिकी समुदाय को किया धन्यवाद

न्यू जर्सी में राहत के लिए जुटाई गई धनराशि के लिए अमेरिका में तुर्किये के राजदूत मूरत मर्कन और न्यूयॉर्क में तुर्की के महावाणिज्यदूत रेहान जेडजी आर ने भी भाग लिया। उन्होंने भूकंप प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारतीय अमेरिकी समुदाय को धन्यवाद दिया। प्रतिष्ठित एलिस आइलैंड मेडल ऑफ ऑनर के प्राप्तकर्ता पटेल ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि तुर्किये के राजदूत और तुर्की के महावाणिज्यदूत ने, तुर्किये के लोगों के लिए भारतीय समुदाय की काफी तारीफ की है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]