केएल राहुल पर भड़के पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद, कहा- इनसे बेहतर सरफराज और शुभमन गिल

भारत की जीत के बावजूद देश के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद नाराज हैं। वेंकटेश ने केएल राहुल के प्रदर्शन और उनको दिए जाने वाले मौकों पर सवाल उठाए हैं। वेंकटेश ने ट्वीट कर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के टीम में रहने पर सवाल खड़े किए।भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने केएल राहुल के खराब फॉर्म और टेस्ट क्रिकेट में दिए जा रहे मौकों पर सवाल उठाए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखते कहा कि केएल राहुल की प्रतिभा और क्षमता के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है, लेकिन दुख की बात है कि उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। 46 टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आठ सालों से ज्यादा रहने के बाद 34 की टेस्ट एवरेज साधारण है।
भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर एकतरफा जीत हासिल की। भारत ने मैच पारी और 132 रनों से जीता। इस जीत के बावजूद देश के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद नाराज हैं। वेंकटेश ने केएल राहुल के प्रदर्शन और उनको दिए जाने वाले मौकों पर सवाल उठाए हैं। वेंकटेश ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के टीम में रहने पर सवाल खड़े किए। राहुल ने पहले टेस्ट मैच में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में महज 20 रन बनाए।
Labels
Sports
Post A Comment
No comments :