मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले नजर आए सिद्धार्थ और कियारा, पैपराजी को बांटी मिठाइयां

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बाद लगातार एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जा रहे हैं। कपल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। अब कपल हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां दोनों ने पैपराजी को मिठाईयां भी बांटी।
सिद्धार्थ और कियारा शादी के बाद से ही फैंस की पहली पसंद बने हुए हैं। उनके हर मूवमेंट को फैंस मिस नहीं करना चाहते। अब इस न्यूली वेड कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। जहां दोनों के लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा। इस दौरान सिड-कियारा ने पैपराजी को मिठाइयां भी बांटी।
यलो सूट में मंगलसूत्र पहने दिखीं कियारा
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैमिली के लिए एक छोटा सा रिसेप्शन प्लान किया था। रिसेप्शन के बाद अब कपल मुंबई पहुंच गया है। दोनों इस दौरान काफी खूबसूरत लग रहे थे। कियारा ने यलो और व्हाइट कलर का सूट पहना था वहीं सिद्धार्थ इस दौरान ऑल व्हाइट लुक में स्पॉट हुए। कपल ने पैपराजी को भी खुलकर पोज दिए। कियारा इस दौरान मंगलसूत्र और वेडिंग रिंग पहने नजर आईं। इस दौरान कियारा ने मांग में सिंदूर भी भरा हुआ था जो उन्हें बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन का लुक दे रहा था। इस दौरान दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लगी। कपल ने पैपराजी को मिठाइयां बांटी और स्वीट मैसेज भी दिए। पैपराजी अकाउंट वीरल भियानी ने इसके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :