मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पौड़ी में, करेंगे अंत्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को पौड़ी पहुंच मुख्यमंत्री अंत्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारंभ करेंगे। दिन भर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी यहां मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जन संवाद भी करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को पौड़ी पहुंच मुख्यमंत्री अंत्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारंभ करेंगे। यहां मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से कंडोलिया खेल मैदान को कार्यक्रम स्थल के रुप में तैयार किया गया है। सीएम देहरादून से दोपहर 12.25 पर पौड़ी के रांसी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा कंडोलिया मैदान जाएंगे। दिन भर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी यहां मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जन संवाद भी करेंगे।
दो दिवसीय दौरे के तहत पूर्व सैनिक संगठन एवं शहीदों के स्वजनों के साथ संवाद, प्रबुद्व नागरिकों से संवाद, सुझाव के अलावा व्यापार मंडल, बार एसोसएिशन व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद करेंगे।
रात्रि विश्राम के लिए रावत गांव-प्रेमनगर में करने के बाद 13 फरवरी को विकास भवन में एनसीसी कैडेटस, प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ, क्यों होता है गांव से पलायन विषय पर संवाद के अलावा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी लेंगे।
Labels
Desh
Post A Comment
No comments :