Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कंगाल पाकिस्तान के खिलाफ हल्लाबोल, भारत के साथ आना चाहते हैं PoK और गिलगित-बाल्टिस्तान के लोग

पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है. वह अन्न के एक-एक दाने के लिए तरस रहा है. पाकिस्तान में लोग मुट्ठीभर आटे के लिए तरस रहे हैं. देश के हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोग आत्महत्या करने तक की बात कर रहे हैं.


पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. पाकिस्तान में खाने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं. वहीं इसी बीच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK), गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ हल्ला बोल दिया है. पाकिस्तान सरकार की भेदभावपूर्ण और दमनकारी नीतियों से ये लोग काफी नाराज हैं.
स्थानीय लोगों भारत के लद्दाख में साथ आने की मांग की है. गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों में काफी आक्रोश है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. लोग कारगिल रोड को ओपन करने की मांग कर रहे हैं. साथ ही गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत में लद्दाख के साथ जोड़ने की बात कर रहे हैं. रैली में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं.
गिलगित-बाल्टिस्तान में बड़ी रैली



पिछले 12 दिनों से जारी है प्रदर्शन

पाकिस्तान सरकार के खिलाफ पिछले 12 दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है. गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों ने देश में गेहूं समेत अन्य खाद्य सामाग्री पर सब्सिडी की बहाली, लोड-शेडिंग, अवैध जमीन पर कब्जा समेत प्राकृतिक संसाधनों के शोषण जैसे कई मुद्दों को उठाया है. यहां के लोगों का दावा है कि पाकिस्तानी सेना गिलगित-बाल्टिस्तान की जमीन और संसाधनों पर जबरदस्ती का कब्जा कर रहे हैं.

पाकिस्तान सेना और सरकार के खिलाफ लंबे समय से विरोध हो रहा है. यहां पर जमीन का मुद्दा कई दशकों से बना हुआ है, लेकिन साल 2015 से स्थानीय लोग यह तर्क दे रहे हैं कि जमीन गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों की है, क्योंकि यह क्षेत्र PoK के अंतर्गत आता है. हालांकि, जिला प्रशासन का कहना है कि जमीन पाकिस्तानी राज्य से संबंधित किसी व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं की गई है.

पाकिस्तान में गंभीर आर्थिक संकट

पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है. वह अन्न के एक-एक दाने के लिए तरस रहा है. पाकिस्तान में लोग मुट्ठीभर आटे के लिए तरस रहे हैं. देश के हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोग आत्महत्या करने तक की बात कर रहे हैं. खाने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं. 10 किलो आटे की एक बोरी का दाम 3100 रुपए तक हैं. सोशल मीडिया पर बहुत सारे ऐसे वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें लंबी-लंबी लाइनों में लगे लोग आटे के लिए तरस रहे हैं. आटा नहीं मिलने पर ये लोग सड़कों पर लेटकर मरने की धमकी दे रहे हैं
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]