Brazil में भारी हंगामा, राष्ट्रपति भवन, संसद और सुप्रीम कोर्ट में घुसे प्रदर्शनकारी
अमेरिका की रिएक्शनअमेरिका ने इस घटनाक्रम की निंदा की है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी जायर बोल्सोनारो के समर्थक हैं।

Brazil News: ब्राजील में भारी हंगामा हो रहा है। यहां पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों का भारी उत्पात देखने को मिला है। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में घुस गए हैं। साथ ही संसद और सुप्रीम कोर्ट पर भी कब्जा कर लिया है। हालात को काबू करने के लिए सेना बुलाई गई है। वहीं अमेरिका ने इस घटनाक्रम की निंदा की है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी जायर बोल्सोनारो के समर्थक हैं।
बता दें, ब्राजील में पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव हुए थे। तब मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वाने एक करीबी मुकाबले में बोल्सनारो को हराया था। इसके बाद से प्रदर्शन जारी है। लोगों का आरोप है कि चुनाव में धांधली हुई है और उन्हें लूला की जीत मंजूर नहीं है। ताजा घटनाक्रम के बाद राष्ट्रपति ने सुरक्षा बलों को आक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। लूला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल्सनारो पर तीखा हमला किया और राजधानी में सुरक्षा की कमी की शिकायत की।

हंगामे के वीडियो वायरल
ब्रासीलिया में हुए इस हंगामे के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फुटेज में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थक सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन में प्रवेश करते दिख रहे हैं।
इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हंगामा की निंदा की और इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया। साथ ही ब्राजील में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण की मांग की। बाइडेन ने अपने ट्वीट में कहा, 'मैं लोकतंत्र पर हमले और ब्राजील में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण पर हमले की निंदा करता हूं। ब्राजील के लोकतांत्रिक संस्थानों को हमारा पूरा समर्थन है और ब्राजील के लोगों की इच्छा को कम नहीं किया जाना चाहिए। मैं लूला के साथ काम करना जारी रखने के लिए उत्सुक हूं।'
ब्राजील में हो रहा यह हंगामा यूएस कैपिटल में हुए हमले से मिलता-जुलता है। तब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हार के बाद सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण में बाधा खड़ी की थी और इसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक कांग्रेस में आ गए थे।

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :