आदिपुरुष में प्रभास की दमदार अदाकारी

एक्टर प्रभास अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस मूवी में वह भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। प्रभास ने फिल्म में सिर्फ एक टेक में दो पेज का मोनोलॉग देकर सभी को चौंका दिया था। साउथ और बॉलीवुड एक्टर प्रभास (Prabhas) इस साल पर्दे पर एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आने वाले हैं। प्रभास के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब हो रहे हैं। इस साल एक्टर ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' से सिनेमा में दस्तक देने को तैयार है। 'आदिपुरुष' की चर्चा पिछले कुछ सालों से फिल्मी गलियारों में काफी जोर-शोर से हो रही है। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसी बीच अब फिल्म के बारे में दिलचस्प जानकारी सामने आई है।
एक ही टेक में प्रभास ने बोला था 2 पेज का मोनोलॉग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे प्रभास ने फिल्म में सिर्फ एक टेक में दो पेज का मोनोलॉग देकर सभी को चौंका दिया था। प्रभास ने अपने राम के कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने इस रोल को निभाने के लिए कड़ी मेहनत की है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि शूटिंग के समय वो इस बात को लेकर डरे हुए थे कि कहीं प्रभु राम का रोल प्ले करने में उनसे कुछ गलती न हो जाए।
पहली बार पर्दे पर दिखेगी प्रभास और कृति की जोड़ी
बता दें प्रभास ने साथ इस फिल्म में मुख्य भूमिका में कृति सेनन निभाने वाली है, जो माता सीता की भूमिका में होंगी। प्रभास और कृति के अलावा फिल्म में सैफ अली खान, सनी सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। पिछले दिनों फिल्म का पहला ट्रेलर सामने आने के बाद इसको लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।
16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
बता दें कि पहले यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली था। हालांकि, आधिकारिक बयान के अनुसार अब यह फिल्म 16 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :