Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिरा, बेटी के साथ महिला की मौत




 बेंगलुरु शहर में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिरने से महिला की उसकी बेटी के साथ मौत गई। यह हादसा बेंगलुरु में आउटर रिंग रोड पर हुआ। इस हादसे के तत्काल बाद फायर बिग्रेड और आपातकालीन कर्मी रवाना हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा तब हुआ, जब बेंगलुरु के नागवारा इलाके के पास मंगलवार सुबह एक निर्माणाधीन मेट्रो खंभा गिर गया।

इस कारण से सुबह काफी देर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक में फंसे लोगों ने भी मेट्रो पिलर को हटाने की कोशिश कर की ताकि यातायात के लिए रास्ता सुगम हो सके।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला और उसकी बेटी दोनों स्कूटी से जा रहे थे, सभी उन पर मेट्रो का पिलर गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के इंजीनियर भी मौके पर मौजूद हैं और हादसे का कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]