Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

इस बड़ी परफॉर्मेंस से पहले रिहाना ने शेयर किया खास टीजर

रिहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे अपने फैंस को पर्सनल लाइफ के साथ ही प्रोफेशनल लाइफ पर भी अपडेट्स देती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है जिससे उनकी अपकमिंग परफॉर्मेंस को लेकर हिंट मिल रही है.


पॉप स्टार रिहाना

Rihanna Video Teaser: म्यूजिक इंडस्ट्री में रिहाना का नाम दुनियाभर में फेमस है. उनके गानों की दुनिया दीवानी है और हर शख्स की प्लेलिस्ट में रिहाना के सुपरहिट गानें जरूर होते हैं. वे कई सारी फेमस इंटरनेशनल अपीयरेंस के लिए जानी जाती हैं और अपने गानों से लोगों का एनर्जी लेवल हाई कर देती हैं. अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है. वे फरवरी में एक बड़े इवेंट में परफॉर्म करने वाली हैं. उससे पहले उन्होंने एक नया टीजर शेयर किया है जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.

वीडियो में रिहाना का ग्लैमरस अंदाज

रिहाना ने इंस्टाग्राम पर एक टीजर वीडियो शेयर किया है. इसमें वे ब्लैक और येलो कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. उनका लुक काफी बोल्ड है. वे अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस करने के लिए जानी जाती हैं और इस वीडियो में भी उनका लुक ग्लैमर के साथ काफी इंटेस लग रहा है. रिहाना ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में किसिंग इमोजी शेयर किया है. बैकग्राउंड में वॉइस के ईको के साथ उनकी एंट्री होती है और टीजर के अंत में वे गुनगुनाती हुई भी नजर आ रही हैं.



टीजर की फैंस कर रहे तारीफ

बस रिहाना के इस छोटे से टीजर ने ही फैंस की बेकरारी बढ़ा दी है और वे कमेंटबॉक्स में इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. बता दें कि रिहाना, एप्पल म्यूजिक सुपर बाउल LVII हॉफटाइम शो में पार्टिसिपेट करती नजर आएंगी. वे एक फेमस फुटबॉल लीक के लिए ये परफॉर्मेंस देंगी. ये शो 12 फरवरी, 2023 को यूएस के एरिजोना स्थित स्टेट फॉर्म स्टेडियम में ऑर्गेनाइज किया जाना है. फैंस को इस घड़ी का इंतजार काफी समय से है जिसमें अब गिन कर एक महीना भी नहीं रह गया है
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]