Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कुमारस्वामी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- सैंट्रो रवि ने खुद को ही बताया बीजेपी का कार्यकर्ता



कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी के आरोपी सैंट्रो रवि का बीजेपी से संबंध है। उन्होंने दावा किया कि रवि ने खुद को बीजेपी नेता होने का दावा कर पुलिस को पत्र लिखा है।
 कर्नाटक में अपराधिक बैकग्राउंड से आने वाले सैंट्रो रवि का मामला अपने चरम पर है। कभी कांग्रेस सैंट्रो रवि के बीजेपी से संबध का दावा करती है तो कभी बीजेपी कांग्रेस पर पलटवार करती है। कर्नाटक में सैंट्रों रवि पर सियासत और आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि मानव तस्करी के आरोपी सैंट्रो रवि का बीजेपी से संबंध है। उन्होंने यह भी दावा किया कि रवि ने आज भाजपा नेताओं के साथ अपनी नजदीकियों के लिए, खुद को भाजपा नेता होने का दावा करते हुए पुलिस को एक पत्र लिखा है।
कुमारस्वामी का दावा सैंट्रो रवि का है बीजेपी से संबंध

पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने कहा कि कुछ दिनों से सुर्खियों में रहे सैंट्रो रवि ने बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर थाने में कवर लेटर लिखा है। इससे पहले जगदीश नाम के व्यक्ति ने राजराजेश्वरी नगर थाने में सैंट्रो रवि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। कुमारस्वामी ने संवाददाताओं से बातचीत की । उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि सैंट्रो रवि ने पुलिस को एक कवर लेटर लिखा है जिसमें उसने खुद को भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता होने का दावा किया। उन्होंने यह भी कहा कि रवि ने कवर लेटर में जिन पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया था उनके बारे में भी लिखा है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री ने मौके पर वह कवर लेटर को भी पढ़ा है।

पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने बीजेपी पर साधा निशाना

कुमारस्वामी ने कवर लेटर पढ़ने के बाद कहा कि "इससे क्या संकेत मिलता है? वह एक मामले के सिलसिले में पुलिस थाने आया था और उसने ऐसा कवर लेटर लिखा था। कुमारस्वामी ने कवर लेटर में सेंट्रो रवि के हवाले से कहा, "मैंने तीन-चार साल तक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। मेरे विधायकों और हमारी पार्टी के मंत्रियों के साथ संबंध हैं। इसलिए मैंने कई अधिकारियों का तबादला किया है।" कुमारस्वामी ने सत्ताधारी दल पर अपना हमला और तेज करते हुए कहा कि सैंट्रो रवि, साइलेंट सुनील, फाइटर रवि जैसे लोगों के कंधों पर पवित्र भगवा कपड़ा मढ़ा कर बीजेपी भगवा रंग की पवित्रता को खराब कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सैंट्रो रवि उर्फ ​​केएस मंजूनाथ का बीजेपी से गहरा नाता है।

बसवराज बोम्मई ने मामलें में सख्त जांच के दिए निर्देश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य के एक मंत्री की सैंट्रो रवि के साथ संबध के विपक्ष के दावे को खारिज कर दिया है। सीएम ने कहा कि इस मामले की कड़ी जांच की जाएगी। बोम्मई ने मुसुरु में संवाददाताओं से कहा कि सैंट्रो रवि की कथित निकटता की जांच से असली रंग सामने आ जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि खुलासा होने पर किसी को बचाने का कोई सवाल ही नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मैसूर पुलिस को मामले की सख्ती से जांच करने का निर्देश दिया है क्योंकि रवि के खिलाफ कई शिकायतें हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेरी इच्छा है कि सच्चाई सामने आनी चाहिए। बोम्मई ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि वह काफी संपर्क वाला व्यक्ति है और पुलिस उसके अतीत का पता लगाएगी और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]