गुवाहाटी वनडे में टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी

LIVE IND VS SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। डे-नाइट मुकाबले के लिए श्रीलंका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। माना जा रहा है कि ड्यू (ओस) के कारण बाद में गेंदबाजी मुश्किल होगी। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान प्लेइंग XI का खुलासा किया। रोहित के मुताबिक, केएल राहुल विकेटकीपिंग करेंगे। टीम इंडिया प्रकार है - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक। यहां जानिए मैच का पूरा हाल
भारत: 9 ओवर में 69/0 रन (रोहित शर्मा 39 रन, शुभमन गिल 30 रन)
श्रीलंका प्लेइंग XI: कुसल मेंडिस (wk), पाथुम निसानका, अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।
पिछले साल अक्टूबर के बाद भारत में यह पहला वनडे खेला जा रहा है। भारतीय टीम लंबे समय बाद पूरी ताकत के साथ खेल रही है। हालांकि जसप्रीत बुमराह अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्य कुमार यादव और ईशान किशन को टीम में स्थान नहीं मिला है।
Labels
Sports
Post A Comment
No comments :