Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल की मनुआभान टेकरी पर साहस की प्रतिमूर्ति और भारतीय इतिहास की नायिका रानी पद्मावती की प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज ही मुख्यमंत्री निवास पर राजपूत समाज के सम्मेलन में यह घोषणा की थी और तत्काल इस पर अमल करते हुए भूमि-पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रानी पद्मावती के योगदान से नई पीढ़ी को अवगत और प्रेरित करवाने में प्रतिमा महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। भूमि-पूजन में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, परिवहन और राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री रामपाल सिंह और जन-प्रतिनिधियों के साथ राजपूत समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]