Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पेशाब कांड के बाद अब गो फर्स्ट की फ्लाइट से उतारे गए दो विदेशी यात्री







पेशाब कांड के बाद गोवा से एक मामला सामने आ रहा है जहां पर गोवा से मुंबई की फ्लाइट में क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी करने वाले दो विदेशी यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया गया। गो फर्स्ट ने डीजीसीए को पूरे मामले की सूचना दी है।
 पेशाब कांड के बाद विमानन कंपनियां सतर्क हो गई हैं। इसी बीच गोवा से मुंबई जा रहे दो विदेशी यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि विदेशी यात्री क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी कर रहे थे, जिसके बाद दोनों यात्रियों को विमान से नीचे उतारने का निर्णय लिया गया। इन यात्रियों पर उड़ान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।
बदतमीजी करने वाले विदेशी यात्रियों को फ्लाइट से उतारा

विमानन कंपनी गो फर्स्ट के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर दो विदेशियों को 6 जनवरी को जी8-372 गोवा-मुंबई की फ्लाइट से उतार दिया गया था। दोनों यात्रियों ने क्रू मेंबर्स पर भद्दी टिप्पणियां कीं और साथी यात्रियों को भी परेशान किया। जिसके बाद पायलट-इन-कमांड ने दोनों विदेशियों को फ्लाइट से उतारने का निर्णय लिया।

DGCA को दी गई सूचना

विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि पायलट-इन-कमांड ने बदतमीजी करने वाले दोनों विदेशी यात्रियों को तुरंत उतारने का फैसला किया और उन्हें एयरपोर्ट सुरक्षा को सौंप दिया गया। डीजीसीए को आगे की कार्रवाई के लिए मामले की सूचना दे दी गई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]