स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन चोट की वहज पहले टेस्ट से बाहर; स्टुअर्ट ब्रॉड के खेलने पर भी संशय

एंडरसन को पिंडलियों की चोट
जेम्स एंडरसन को पिंडलियों में दर्द है। इसकी वजह से वह पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इंग्लिश मैनेजमेंट 39 वर्षीय गेंदबाज को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। एंडरसन इंजरी के चलते पिछली एशेज सीरीज में भी शुरूआती चार ओवर डालने के बाद बाहर हो गए थे। इंग्लैंड चाहेगा कि एंडरसन दूसरे टेस्ट में पूरी तरह फिट होकर प्लेइंग 11 में वापसी कर सकें।एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में लिए हैं 632 विकेट
39 साल के जेम्स एंडरसन सबसे ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। एंडरसन ने 166 टेस्ट में 632 विकेट अपने नाम किए हैं। वह भारत के खिलाफ शानदार फॉर्म में नजर आए थे। ऐसे में पहले टेस्ट से एंडरसन का बाहर होना, इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है।क्रिस वोक्स को किया जा सकता है शामिल
जेम्स एंडरसन की जगह क्रिस वोक्स को पहले टेस्ट में मौका मिल सकता है। उनके अलावा मार्क वुड और ओली रॉबिन्सन को प्लेइंग 11 में जगह दी जा सकती है।
स्टुअर्ट ब्रॉड पर भी संशय
स्टुअर्ट ब्रॉड को लेकर भी संशय है कि वह पहले टेस्ट में खेलेंगे या नहीं। स्टुअर्ट ब्रॉड इंजरी के कारण अगस्त से ही क्रिकेट से दूर थे। बारिश से प्रभावित वार्म-अप मैच में वह अधिक अभ्यास नहीं कर पाए। अगर ड नहीं खेल पाते हैं तो स्पिनर गेंदबाज जेक लीच को टीम में खिलाया जा सकता है।
Labels
Sports
Post A Comment
No comments :