भारत सीरीज के लिए डीन एल्गर होंगे कप्तान, डुआने ओलिवियर की हो रही वापसी
साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 21 प्लेयर्स की टीम चुनी है।
साउथ अफ्रीका टीम में डुआने ओलिवियर की वापसी हुई है। वह अपनी नेशनल टीम का साथ छोड़ चुके थे। डुआने ओलिवियर ने 'कोपक रूल' के तहत इंग्लैंड की यॉर्कशायर काउंटी के साथ तीन साल का करार किया था।
19 जनवरी को पार्ल में मुकाबले के साथ वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। 21 जनवरी को पार्ल में ही दूसरा एवं 23 जनवरी को केपटाउन में आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। पुराने कार्यक्रम के मुताबिक टीम इंडिया को तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने थे, लेकिन अब टी20 सीरीज को स्थगित कर दिया गया है।
साउथ अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर कहा था, ‘वर्षगांठ का सम्मान 2 जनवरी 2022 को केपटाउन में होगा। यह समारोह साउथ अफ्रीका और भारत के मजबूत रिश्ते को भी पेश करेगा।'
Post A Comment
No comments :