Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अफगानिस्तान में महिला शिक्षा पर अमेरिका से समर्थन के लिए मलाला ने दिया जोर

 



मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित अफगानिस्तान की मलाला युसूफजई ने देश में महिला शिक्षा पर अमेरिका से समर्थन पर जोर दिया है।

उन्होंने एक 15 वर्षीय अफगानी लड़की का अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के नाम संबोधित एक पत्र श्री ब्लिंकन को सौंपा। सोतोदा नाम की इस लड़की ने अपने पत्र में कहा , अफगानिस्तान में महिला शिक्षा पर अमेरिका से समर्थन के लिए मलाला ने दिया जोर, यह अभी अफगान लड़कियों का संदेश है। हम एक ऐसी दुनिया देखना चाहते हैं जहां सभी लड़कियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। यहां जितने लंबे समय तक स्कूल और विश्वविद्यालय लड़कियों के लिए बंद रहेंगे, तब तक उनका भविष्य अंधकार में होगा।"

पत्र में लिखा गया है कि महिला शिक्षा शांति और सुरक्षा के लिए एक ताकतवर हथियार है तथा लड़कियों और महिलाओं को शिक्षा उपलब्ध नहीं होने पर अफगानिस्तान को भी नुकसान होगा।

सुश्री मलाला ने कहा , "अमेरिका संयुक्त राष्ट्र के साथ यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करेगा कि अफगानिस्तान में लड़कियों को शीघ्र ही स्कूलों में जाने की अनुमति दी जाये।"

श्री ब्लिंकन ने सुश्री मलाला को दुनिया भर की लड़कियों और महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बताया और उनके कामों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद माध्यमिक स्कूलों में केवल लड़कों के लिए खोले गये हैं और सिर्फ पुरुषों को पढ़ाने की अनुमति है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]