रवीना टंडन की डेब्यू वेब सीरीज Aranyak की रिलीज डेट का ऐलान, मेकर्स ने जारी किया टीजर
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपने ओटीटी डेब्यू के लिए बिलकुल तैयार हैं। वो जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'अरण्यक' (Aranyak) में नजर आने वाली हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपने ओटीटी डेब्यू के लिए बिलकुल तैयार हैं। वो जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'अरण्यक' (Aranyak) में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री इस वेब शो में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाने वाली हैं। मेकर्स ने इस वेब सीरीज के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इसके साथ फिल्म का टीजर भी जारी किया है।
रवीना टंडन ने शेयर किया पोस्ट:
अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी वेब सीरीज 'अरण्यक' के टीजर को शेयर किया है। टीजर को देखकर इतना अंदाजा लगाया जा सकता है कि अरण्यक की कहानी चंद्र ग्रहण के शैतान पर आधारित है। उन्होंने टीजर शेयर करते हुए लिखा है, "छोटे कस्बे में स्थापित कत्ल, रहस्य में लिपटी ऐसी घुमावदार कहानी, जिसमें बहुत कुछ है। सावधान रहना। देखिए #Aranyak 10 दिसंबर को, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।"
Post A Comment
No comments :