Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

IND vs ENG: क्या पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडीक्कल को अच्छे प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, या होगी अनदेखी


भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज होनी है। यह तीन मैचों की सीरीज होगी, जिसके सभी मैच पुणे में खेले जाने हैं। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द होने वाला है। इस सीरीज में उपकप्तान रोहित शर्मा सहित कई अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की संभावना है। ऐसे में चयन के दौरान यह बात देखनी लायक होगी कि क्या विजय हजारे ट्रॉफी में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडीक्क्ल को टीम में जगह मिलेगी या फिर उनकी अनदेखी की जाएगी।


इन दोनों खिलाड़ियों ने विजय हजारे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सबको सोचने पर मजबूर कर दिया था। भारतीय टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने इस टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान शॉ टूर्नामेंट के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने यहां 165.40 की बेमिसाल औसत से 827 रन बनाए, जिसमें चार शतक(एक दोहरा शतक) शामिल थे। वे विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उनकी कप्तानी में टीम ने चौथी बार विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।


शॉ के बाद कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने अपनी बैटिंग से सभी का दिल जीता। उन्होंने कर्नाटक की तरफ से खेलते पूरे टूर्नामेंट में 7 मैचों में 147.40 के औसत से 737 रन बटोरे। इस दौरान वे लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार चार शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। पडीक्कल ने ऐसी फॉर्म 2019-20 के सीजन में भी दिखाई थी, जब उन्होंने 609 रन बनाकर सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था। पडीक्कल ने पिछले साल आईपीएल 2020 में भी भाग लिया था। उन्हें इस टूर्नामेंट में विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलने का मौका मिला। यहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से कप्तान विराट और टीम मैनेजमेंट का बखूबी दिल जीता।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]