Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

IND vs ENG: हरकतों से बाज नहीं आ रहे पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन, चिढ़कर फिर टीम इंडिया को बताया मुंबई इंडियंस


भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर टी-20 सीरीज में पलटवार किया है। टीम ने कप्तान विराट कोहली (नाबाद 73) और डेब्यू कर रहे ईशान किशन (56) की जोरदार पारियों की बदौलत दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड को 13 गेंद रहते हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। टीम इंडिया की यह जीत इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को रास नहीं आई और उन्होंने चिढ़कर एक बार फिर अटपटा ट्वीट करते हुए टीम इंडिया को मुंबई इंडियंस बताया है।

वॉन ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मुंबई इंडियंस इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त खेली।' बता दें कि वॉन ने ऐसा इसलिए कहा कि क्योंकि इस मैच में भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलने उतरे ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 56 रनों की जोरदार पारी खेली। उन्हें उनकी शानदार पारी के लिए डेब्यू मैच में मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला। ईशान आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से ही खेलते हैं। उन्होंने पिछले साल यूएई में हुए आईपीएल में अपनी टीम को रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्होंने कई बार ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी थी।

मैच में केएल राहुल संग पारी का आगाज करने उतरे किशन ने विकेट पर जमने के बाद 32 गेंद में पांच चौके और चार छक्के से 56 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने कप्तान कोहली संग दूसरे विकेट के लिए 94 रन की पार्टनरशिप की। इस तरह किशन ने इंटरनेशनल स्तर पर शानदार डेब्यू किया। भारत की शुरुआत भी इंग्लैंड की तरह हुई और उसने भी पहले ही ओवर में पहला विकेट लोकेश राहुल (शून्य) के रूप में गंवा दिया जो सैम कुरेन की गेंद पर बल्ला छुआकर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दे बैठे। लेकिन कोहली और किशन ने मिलकर पावरप्ले में 50 रन पूरे कराए। अगले ही ओवर में दोनों के एक-एक छक्के की बदौलत टीम ने 17 रन जोड़े।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]