Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

IND vs ENG: भारतीय पिचों की आलोचना करने वालों को अजिंक्य रहाणे का करारा जवाब


भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने देश में स्पिनरों की मददगार पिच की आलोचना को गंभीरता से नहीं लेने की सलाह देते हुए मंगलवार को कहा कि हमने विदेशों में बाउंसी पिचों (तेज गेंदबाजों की मददगार) के खिलाफ कभी कुछ नहीं बोला और इंग्लैंड की टीम को अहमदाबाद में चौथे टेस्ट में भी स्पिनरों की मददगार विकेट की अपेक्षा करनी चाहिए। चेपॉक (चेन्नई) में खेले गए दूसरे टेस्ट और मोटेरा (अहमदाबाद) में पिंक बॉल से खेले गए तीसरे टेस्ट में स्पिनरों की मददगार पिचों की काफी चर्चा हुई। डे-नाइट टेस्ट मैच महज दो दिनों में खत्म हो गया। सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट 4 मार्च से शुरू होगा।

रहाणे ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''मुझे लगता है कि विकेट (पिच) चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के जैसा ही होगा, जिस पर स्पिनरों को मदद मिलेगी। हां, पिंक बॉल से थोड़ा फर्क पड़ा और जो लाल गेंद की तुलना में पिच पर टप्पा खाने के बाद तेजी से आ रही थी। हमें इससे सामंजस्य बिठाना पड़ा। यह पिच भी पिछले दो मैचों की तरह ही होगी।'' रहाणे पिछले कई सालों में पहली बार उस समय खफा दिखे, जब उनसे पिच पर टिप्पणी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों के बयान पर रिएक्शन देने के लिए पूछा गया। कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने आईसीसी से स्पिनरों की मददगार पिच बनाने पर भारत के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की थी।


रहाणे ने थोड़े गुस्सा भरे लहजे में कहा कि लोग जो कह रहे है, उन्हें कहने दीजिए। जब हम विदेश दौरे पर जाते हैं तो तेज गेंदबाजों की मदद पिच को लेकर कोई कुछ नहीं कहता है। वे तब भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक की बात करते है, मुझे नहीं लगता कि इसे गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। भारतीय टेस्ट उपकप्तान ने कहा कि आप देखिए, जब हम विदेश दौरे पर जाते हैं, तो पहले दिन विकेट में काफी नमी होती है। जब पिच पर घास होती है तो गेंद असामान्य तरीके से उछाल लेती है। ऐसे में पिच खतरनाक हो जाती है लेकिन हमने कभी इसके बारे में शिकायत नहीं की है।


स्पिनरों की मददगार पिच पर गेंद की दिशा में खेलना जरूरी हो जाता है। उन्होंने कहा कि जब आप स्पिनरों की मददगार पिच पर खेलते है तो आपको गेंद की दिशा के मुताबिक खेलना होता है, अगर गेंद ज्यादा घूम रही है तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती है। पिछले दो मैचों में इंग्लैंड की करारी शिकस्त के बाद भी रहाणे उन्हें कम नहीं आंक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह पिच भी वैसी ही दिख रही है लेकिन हमें अभी देखना होगा कि यह कैसा बर्ताव करती है। हम टीम के तौर पर इंग्लैंड का सम्मान करते है। वे पहले टेस्ट में अच्छा खेले और हम उसके बाद के दो मैचों में बेहतर रहे। उन्होंने कहा कि हम उन्हें हल्के में नहीं ले रहे है, दोनों टीमें मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टेस्ट मैच जीतना चाहेगी। उन्होंने इशारा किया कि अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव को इस मैच में मौका मिल सकता है। उन्होंने कहा कि उमेश तैयार है । वह अच्छे लय में और और उसका नेट सेशन भी अच्छा रहा। हमें खुशी है कि उसने टीम में वापसी की है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]