Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Ind vs Eng 4th Test Day-2 Live: लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 80/4, इंग्लैंड ने कसा शिकंजा


अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। दूसरे दिन लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 80/4 है। जब लगने लगा था कि रोहित शर्मा के साथ मिलकर अजिंक्य रहाणे ने भारतीय पारी को संभाल लिया है, तभी लंच ब्रेक से ठीक पहले जेम्स एंडरसन ने उप-कप्तान को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया।

11:34 AM: भारत को लगा एक और झटका अजिंक्य रहाणे भी लौटे पवेलियन। अजिंक्य रहाणे आउट होने से पहले 27 रन बनाए। उन्हें जेम्स एंडरसन ने आउट किया। 37.3 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 80 रन बना लिए हैं। जबकि उसके चार प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। खेल लंच  ब्रेक के लिए रोक दिया गया है।

11:27 AM- 37 ओवर के खेल के बाद भारत का स्कोर 70/3, विराट की कोहली का विकेट गिरने का बाद रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। रोहित शर्मा 32 रन और अजिंक्य रहाणे 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों पर इस समय बड़ी जिम्मेदारी है।


11:05 AM: 31.2 ओवर में रोहित शर्मा के सिंगल के साथ टीम इंडिया के 50 रन पूरे हुए। 32 ओवर में भारत का स्कोर तीन विकेट पर 55 रन है। रोहित 27 और अजिंक्य रहाणे 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:40 AM: 26.4 ओवर में 41 रन पर भारत ने तीसरा विकेट गंवाया। विराट कोहली बिना खाता खोले बेन स्टोक्स की गेंद पर बेन फोक्स को कैच थमा बैठे। विराट ने 8 गेंदों का सामना किया और एक रन बनाए बिना पवेलियन लौट गए।

10:33 AM: 25 ओवर के खेल के बाद भारत का स्कोर 40/2, चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। रोहित शर्मा 20 रन बनाकर खेल रहे हैं वहीं कप्तान कोहली को अभी खाता खोलना है।

10:26 AM: 23.6 ओवर में टीम इंडिया ने चेतेश्वर पुजारा के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। पुजारा 66 गेंद पर 17 रन बनाकर जैक लीच की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। भारत ने इस तरह से 40 रन पर दूसरा विकेट गंवा दिया है। रोहित का साथ देने क्रीज पर कप्तान विराट कोहली आए हैं।

10:05 AM: 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 34/1, दूसरे दिन अभी तक इंग्लैंड की ओर से कुल आठ ओवर किए गए हैं, जिसमें महज 10 भारत के खाते में जुड़े हैं। एंडरसन ने अपने 9 ओवर में महज तीन रन दिए हैं, जबकि बेन स्टोक्स भी कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं।

09:30 AM: जेम्स एंडरसन इंग्लैंड की ओर से दूसरे दिन का पहला ओवर कर रहे हैं। एंडरसन ने मैच के पहले दिन पांच ओवर में एक भी रन नहीं खर्चा और एक विकेट लिया था। रोहित और पुजारा क्रीज पर मौजूद हैं।


इंग्लैंड की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और पहली पारी में 205 रनों पर ढेर हो गया। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने चार और आर अश्विन ने तीन विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 55 रनों का योगदान दिया। सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज के तीन मैचों में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]