Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

लड़के को बहकाकर लड़की ने बनाया अश्लील वीडियो, डिलीट करने के बदले मांगे पैसे, नहीं देने पर किया वायरल


मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने मामला सामने आया है। यहां एक लडकी ने पहले युवक को बहकाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिए और फिर उसे वायरल कर देने की धमकी देकर पैसे मांगने लगी। अब हैरान-परेशान युवक ने थाने में एक युवती के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही युवक ने शिकायत में बताया है कि लड़की को जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने वीडियो वायरल कर दिया। हालांकि, पुलिस ने बताया है कि साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से वीडियो सोशल मीडिया से हटवा दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, युवक दिक्षितपुरा इलाके का रहने वाला है और वह पास के ही कचियाना में प्रिंटिंग की दुकान चलाता है। उसने बताया कि करीब 15 दिन पहले सोशल मीडिया पर उसकी एक लडकी से दोस्ती हुई थी। इस दौरान बातचीत होती रही। इसके बाद लडकी ने वीडियो कॉल करने को कहा लेकिन उसने युवक के सामने शर्त रखी कि अगर वह न्यूड होकर वीडियो कॉल करेगा, तभी वह चेहरा दिखाएगी। ऐसे में युवक लड़की के जाल में फंस गया और लड़की ने उसके कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगी।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित की मदद की जा रही है, साथ ही पता लगाया जा रहा है कि आखिर ब्लैकमेलर है कौन? लेकिन पुलिस का कहना है कि हो सकता है यह किसी एक गिरोह का काम हो। क्योंकि, इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने बताया कि लड़की युवक से वीडियो वायरल न करने के बदले बीस हजार रूपये की मांग कर रही थी।

इस मामले में पीड़ित का आरोप है कि जब उसने लड़की को पैसे नहीं दिए तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया गया है। पीड़ित के इस आरोप पर जवाब देते हुए मामले की जांच कर रहे एसआई संतराम बागरी ने बताया कि युवक का वीडियो सोशल मीडिया से हटवा दिया गया है और साइबर सेल की मदद से मामले की छानबीन जारी है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]