Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

शिक्षा मंत्री बोले- निजी स्कूलों में फीस पर कंट्रोल जरूरी, लाएंगे कानून


हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि राज्य के निजी स्कूलों की फीस में मनमानी रोकने के लिये सरकार कानून लाएगी। ठाकुर ने आज यहां विधानसभा परिसर में मीडिया में कहा कि राज्य सरकार कानून लाएगी ही लेकिन जल्दबाजी में नहीं। निजी स्कूलों की फीस पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक का प्रारूप मंत्रिमंडल ने वापिस ले लिया है क्योंकि यह एक संवेदनशील मामला है। इस पर विचार विमर्श करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए ठोस कदम उठा रही है और कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। कोरोना काल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली के मामले सामने आए हैं जिसके बाद सरकार ने निजी स्कूलों को नियमित करने के लिए कानून लाने का निर्णय लिया है। सरकार का प्रयास है कि इसी सत्र के दौरान निजी स्कूलों के फीस सम्बंधी विधेयक सदन में लाया जा सके।

शिक्षा मंत्री के अनुसार गत दिनों प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़े है और छात्र भी चपेट में आए हैं। स्कूलों में आ रहे कोरोना के मामलों पर स्कूलों में सभी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें मास्क, सामाजिक दूरी, साफ सफाई के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। कुछ दिनों तक स्थिति का जायजा लेने के बाद ही निर्णयों में सख्ती पर विचार किया जाएगा।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]