नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तोड़ी आलिया संग तलाक पर चुप्पी, कहा- बच्चे हमारी प्रायॉरिटी हैं
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी मई 2020 से सुर्खियों में हैं। दस साल तक साथ रहने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला ले लिया था। उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से तलाक लेने का मन बना लिया था, जिसके साथ उन्होंने एक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई बयान भी दिए थे। अब खबरें आ रही हैं कि आलिया सिद्दीकी, नवाज से तलाक नहीं लेना चाहती हैं।
तलाक की बात पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने चुप्पी तोड़ते हुए बॉम्बे टाइम्स संग बात की। वह इस समय लखनऊ में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा, “मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करना चाहता। मैंने कभी किसी के बारे में उल्टा-सीधा नहीं कहा। मैं अपने अंदर नेगेटिविटी और नफरत नहीं आने देना चाहता। वह अभी भी मेरे बच्चों की मां हैं और हम दोनों साथ 10 तक रहे हैं। मैं हमेशा उन्हें आगे बढ़ाया है और उनकी हर चीज में मदद की है। मेरा फर्ज बनता है कि मैं उनका ख्याल रखूं। आलिया और मैं एक पेज पर नहीं हो सकते। हमारे अपने मसले हैं, लेकिन हमारी प्रायॉरिटी हमारे बच्चे हैं। हमारी वजह से उन्हें तोट पहुंचे, यह हम नहीं चाहते। रिश्ते बनते, बिगड़ते रहते हैं, उनका असर बच्चों पर नहीं होना चाहिए, मैं एक अच्छा पिता हूं और रहूंगा।”
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दो बच्चे हैं- यानी और शोरा। कभी-कभी दोनों पिता के साथ सेट पर स्पॉट होते हैं। नवाजुद्दीन आगे कहते हैं कि इंसानियत ही सब कुछ है। पहले अच्छे इंसान बनो। हम सभी ने बहुत कुछ देखा है। अगर, इस पैंडेमिक ने आपको नहीं बदला तो कुछ नहीं बदल सकता। मैं हमेशा उनके लिए रहूंगा। हम सभी को साथ रहना होगा।

Post A Comment
No comments :