इंदौर में बच्चे के जन्मदिन पर घर लेट आया पति तो हुआ झगड़ा; दोनों ने किया आत्महत्या का प्रयास
आज के समय में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जिसके बाद लोग हैरान हो जाते हैं कि कोई भी इंसान छोटी सी बात के लिए इतने अजीबोगरीब कदम कैसे उठा लेता है। कुछ ऐसा ही मामला इंदौर शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक पत्नी ने गुस्से में आकर सिर्फ इसलिए आत्महत्या का प्रयास किया क्योंकि उसका पति बेटे के जन्मदिन के दिन घर देर से आया था। वहीं, पत्नी के द्वारा ऐसा कदम उठाने से गुस्साए पति ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। अब दोनों दंपति को शर के एमवाई हॉस्पिटल में भारती करवाया गया है, जहाँ दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एमआईजी पुलिस के अनुसार, घटना शहर के रुस्तम का बगीचा इलाके का है। यहाँ विकास नाम के व्यक्ति अपनी पत्नी रोशनी व बेटे के साथ रहते हैं। विकास पेशे से टेलर हैं। परिजनों ने बताया कि, घटना के दिन उनके बेटे का जन्मदिन था। ऐसे में 30 वर्षीय विकास को काम से आने में थोड़ी देरी हो गई। तो इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। गुस्से में आकर पत्नी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। यह देख गुस्साए पति ने भी पत्नी की तरह ही उसी कीटनाशक को पीकर जान देने की कोशिश की। जब परिजनों ने विवाद बढ़ता देख उनके पास गए तो देखा कि वे दोनों गिरे हुए थे और उनके मुंह से झाग आ रहा था। इस पर परिजन उन्हें तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कहा कि, अभी तक आत्महत्या के प्रयास के सही कारण सामने नहीं आये है। साथ ही अभी दोनों लोगों की हालत भी गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते उनके बयान भी दर्ज नहीं हो पाए हैं। जब हालत में सुधार आएगा तभी मामले की जांच आगे बढाई जाएगी।

Post A Comment
No comments :