कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा-आपकी वजह से हमें दिक्कत हो रही है, ऋषभ पंत के जवाब ने लूटीं महफिलें
भारत ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के शानदार शतक और आर अश्विन-अक्षर पटेल की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में पारी और 25 रन से जीत दर्ज की। दोनों देशों के बीच यह टेस्ट मैच मात्र तीन दिन में ही समाप्त हो गया। पंत ने इस मैच में भारतीय सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच खत्म होने के बाद अवॉर्ड समारोह में मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने पंत से विकेटों के पीछे से उनकी कमेंट्री को लेकर सवाल पूछा। यहां पर पंत के जवाब ने सोशल मीडिया पर काफी लोगों का ध्यान खींचा।
इस मैच में पंत की पारी इतनी खास थी कि मैच खत्म होने के बाद हेड कोच रवि शास्त्री, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, पूर्व धुआंधार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उनकी जमकर तारीफ की। पंत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालते हुए मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। एक समय टीम इंडिया पहली पारी में 146 रनों ही छह विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन पंत ने यहां से वॉशिंगटन सुंदर के साथ 113 रनों की साझेदारी कर टीम को बेहतरीन स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने 118 गेंद पर 101 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
इस जीत के साथ ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर चुका है। टीम यह फाइनल इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। भारत अगर यह टूर्नामेंट जीत जाता है वो वह आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। गौरतलब है कि आईसीसी पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का आयोजन कर रही है।

Post A Comment
No comments :