Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मध्य प्रदेश: छतरपुर में कांग्रेस नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या, कमलनाथ ने शिवराज को घेरा


मध्य प्रदेश के छतपुर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह परमार मलहरा इलाके में स्थित एक होटल के सामने खड़े थे तभी बाइक सवार दो युवक आए और गोली मारकर फरार हो गए। आनन-फानन में परमार को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। कांग्रेस नेता पर गोली चलाने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

घटना के संबंध में सिटी एसपी ने कहा है कि गोली लगने के बाद कांग्रेस नेता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस शिवराज सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही है।

कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि छतरपुर जिले के घुवारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की दुखद ख़बर प्राप्त हुई। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। मै सरकार से माँग करता हूं कि तत्काल आरोपियों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी हो , उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।


कमलानथ ने शिवराज सरकार को घेरा
प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है, आज प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है, प्रदेश में हत्याएं, अपहरण, दुष्कर्म , लूट जैसी घटनाएं रोज़ घटित हो रही है? ज़िम्मेदार पश्चिम बंगाल, असम में चुनाव प्रचार में जाकर प्रदेश में सुशासन की बड़ी- बड़ी डिंगे हांक रहे है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]