Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कानपुर में क्लास 7 की छात्रा से रेप, गला दबाकर के दी धमकी, आरोपी फरार


पड़ोसी की दुकान में गुरुवार रात चीनी लेने गई 13 साल की सातवीं की छात्रा से दुकानदार के भांजे ने छत पर ले जाकर रेप किया। विरोध पर उसे पीटा गला दबा जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। देर रात पीड़िता रोते हुए घर लौटी और आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने शुक्रवार सुबह सचेंडी थाने में तहरीर दी है।

सचेंडी क्षेत्र के एक गांव निवासी चट्टा संचालक ने बताया कि 13 वर्षीय छोटी बेटी कक्षा सात की छात्रा गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे वह एक मकान छोड़कर परचून की दुकान में चीनी लेने गई थी।  काफी देर हो जाने पर भी नहीं लौटी तो घरवाले उसकी तलाश करने लगे। उन्होंने दुकानदार से भी पूछा, लेकिन उसने जानकारी से इनकार कर दिया। रात करीब एक बजे बेटी रोते हुए घर लौटी और दुकानदार के बिधनू सीढ़ी निवासी भांजे पर रेप करने का आरोप लगाया। छात्रा ने बताया कि शोर मचाने पर उसने गला दबाते हुए थप्पड़ भी मारे और जान से मारने धमकी दी।

वहीं, पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपित के दोनों मामा भी इस घटना में शामिल हैं और उन्होंने भी बेटी को पीटा था। देर रात ही उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना दी, लेकिन युवक भाग निकला। सचेंडी थानाध्यक्ष सतीश राठौर ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपित की तलाश की जा रही है। 

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]