Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अमेरिकाः अटलांटा के 3 मसाज पार्लरों में फायरिंग, 4 महिलाओं समेत 8 की मौत


अमेरिका के अटलांटा में फायरिंग की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अटलांटा के जॉर्जिया इलाके में तीन मसाज पार्लरों में फायरिंग की घटना हुई है, जिनमें चार महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस इस फायरिंग की वजह जानने में जुटी हुई है। यह जानकारी रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से दी है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि अटलांटा में दो मसाज पार्लर और एक उपनगर में फायरिंग की घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इस घटना के घंटों बाद दक्षिण-पश्चिम जॉर्जिया में एक 21 वर्षीय शख्स को पुलिस हिरासत में लिया गया है।

अटलांटा के पुलिस प्रमुख रोडनी ब्रायंट ने कहा कि पूर्वोत्तर अटलांटा के एक स्पा में तीन लोग मारे गए, जबकि चौथे व्यक्ति को सड़क के पार एक अन्य स्पा में मार दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी चार पीड़ित महिलाएं थीं और ये एशियाई मूल की हो सकती हैं।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]