Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रायपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

 


छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में आपदा पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाती है। प्रदेश के गरियाबंद, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले के पांच प्रकरणों में 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

    राजस्व-पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत गरियाबंद जिले की तहसील छुरा के ग्राम पोड़ के अशोक की पानी में डूबने से, जांजगीर-चांपा जिले की पामगढ़ तहसील के ग्राम मुलमुला की श्यामता की सांप काटने से, ग्राम भुईगांव के साहेबलाल की पानी में डूबने और तहसील जैजेपुर के ग्राम बर्रा के ज्ञानेश्वर सिंह की सर्प के काटने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतकों के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह से रायगढ़ के बाबूनगर की फूलाबाई की आग से जलने से मृत्यु होने पर पीड़ित परिजन को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]