Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रायपुर : श्री भूपेश बघेल ने असम की टूरिज्म इंडस्ट्री को दिया छत्तीसगढ में निवेश का न्योता: टूरिज्म इंडस्ट्री के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री ने की बी-टू-बी परिचर्चा


छत्तीसगढ़ में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने असम के टूर ऑपरेटर्स,  ट्रैवल एजेंट्स और होटल-उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। आज असम की राजधानी गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित बी-टू-बी मीटिंग में यह बातचीत हुई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने असम टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को छत्तीसगढ़ के के पर्यटन स्थलों की विशेषताओं, इनके प्रचार-प्रसार के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और पर्यटन-नीति के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में आमंत्रित असम राज्य के होटल और ट्रैवल एजेंसी से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों को छत्तीसगढ़ में पर्यटन की असीम संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए निवेश करने वालों को राज्य सरकार द्वारा हर जरूरी मदद दी जाएगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]