खुद की फांसी से अनजान है माता-पिता समेत सात लोगों को मौत के घाट उतारने वाली शबनम
शबनम ने प्रेमी सलीम के साथ पूरे परिवार को खत्म करने की प्लानिंग कर अमलीजामा पहना दिया था। उसने पिता, मां, भाई, भाभी और मासूम भतीजे समेत सात की हत्या कर देश भर में सनसनी फैला दी थी। शबनम और सलीम दोनो को फांसी की सजा हो चुकी है। राष्ट्रपति के यहां से दया याचिका भी खारिज कर दी गई है। अब फांसी का इंतजार किया जा रहा है। शबनम को करीब दो साल पहले रामपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। तब से वह रामपुर जेल में ही बंद है, जबकि उसका प्रेमी आगरा की जेल में है। अब शबनम और सलीम को फांसी लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
मथुरा की जेल में फांसी दी जानी है, लेकिन रामपुर जेल प्रशासन के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल जेल प्रशासन से शबनाम को लेकर कोई पत्राचार नहीं हुआ है, जबकि मथुरा जेल में फांसी की तैयारी की जा रही है, लेकिन शबनम इससे अंजान है। न तो जेल प्रशासन के पास कोई सूचना है और न ही जेल अफसरों ने शबनाम को इस संबंध में कोई जानकारी दी है। इसलिए शबनम फांसी के खौफ से अंजान है। रामपुर जेल अधीक्षक पीड सलौनिया ने बताया, शबनम की फांसी को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है। इसलिए शबनम को भी कुछ नहीं बताया गया है।

Post A Comment
No comments :