Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से निकलते हुए नजर आए कपिल शर्मा, कॉमेडियन की हालत देख फैन्स हुए हैरान


कॉमेडियन कपिल शर्मा सोमवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान कपिल की हालत कुछ ठीक नहीं लगी। वह व्हीलचेयर पर बैठे हुए थे और एक शख्स व्हीलचेयर को धक्का मार रहा था। सोशल मीडिया पर कपिल के कुछ वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं। कपिल के फैन्स भी हैरान हैं कि उन्हें ऐसा क्या हुआ है, जिसके चलते उन्हें व्हीलचेयर के सहारे चलना पड़ रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा व्हीलचेयर पर बैठे हुए हैं और एक अटेंडेंट उन्हें एयरपोर्ट से बाहर ले जाता हुआ नजर आ रहा है, जिसने पीपीई किट पहनी हुई है। हालांकि, इस मामले में कपिल की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन उनकी यह हालत देखकर फैन्स काफी परेशान हैं। 

बताते चलें कि कपिल शर्मा ने द कपिल शर्मा शो से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लिया है। इस समय उनका शो टीवी पर टेलिकास्ट नहीं हो रहा है। हालांकि, कपिल ने फैन्स को शो बंद करने का कारण बताया था। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी गिन्नी मां बनने वाली हैं इसलिए वह शो से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रहे हैं। कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि उनके घर किलकारी गूंजी है और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेटे को जन्म दिया है।


इसके बाद 4 फरवरी को कपिल शर्मा ने एक और ट्वीट करते हुए सभी फैन्स, दोस्तों और चाहने वालों को बधाइयों के लिए शुक्रिया कहा। कपिल ने अपने और पत्नी गिन्नी की ओर से ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे नन्हें बेटे के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।' कपिल के इस पोस्ट को भी फैन्स ने काफी पसंद किया। कपिल के इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए एक यूजर ने उनसे उनके बेटे का नाम पूछा। इस पर कपिल ने जवाब देते हुए लिखा, 'धन्यवाद, लेकिन अभी नामकरण नहीं हुआ है।' 


गौरतलब है कि कपिल शर्मा और गिन्नी की बेटी अनायरा शर्मा बीती 10 दिसंबर को एक साल ही हुई है। याद दिला दें कि कपिल और गिन्नी की शादी साल 2018 दिसंबर में हुई थी, जुलाई में गिन्नी के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई थी। वहीं बाद में कपिल द्वारा इसकी पुष्टि की गई थी। इसके बाद 15 जनवरी 2020 को कपिल शर्मा ने बेटी की तस्वीर और नाम फैन्स के साथ साझा किया था। वहीं फैन्स को पूरा विश्वास है कि नामकरण के बाद बेटे का नाम भी कपिल जल्दी ही साझा करेंगे।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]