Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बंगाल चुनाव: बैरकपुर में रद्द की गई 'परिवर्तन यात्रा', BJP ने ममता बनर्जी पर लगाया पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप


पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर रैली के आयोजन की अनुमति से इनकार करने के बाद गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'परिवर्तन यात्रा' को रद्द कर दी है। पश्चिम बंगाल बीजेपी के उपाध्यक्ष ने कहा, "बैरकपुर सिटी पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर कंचरापारा से कैरकपुर तक घोष पारा रोड पर आज की परिवर्तन यात्रा के लिए अनुमति रद्द कर दी है। इसलिए यात्रा स्थगित कर दी गई है। हम अदालत का रुख करेंगे और यात्रा फिर से शुरू करेंगे।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाकी कार्यक्रम तय कार्यक्रम के अनुसार हो रहे हैं। इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह 'परिवर्तन यात्रा' राज्य को घुसपैठ, बेरोजगारी, बम विस्फोटों से मुक्त करने और राज्य में किसानों की स्थिति में बदलाव लाने के लिए है।

इससे पहले आज कोलकाता में एआईएमआईएम चीऱ असदुद्दीन ओवैसी की भी रैली होने वाली थी, जिसे इजाजत नहीं मिलने के कारण रद्द करनी पड़ी है। ओवैसी को अल्पसंख्यक बहुल मेतियाब्रुज़ इलाके में रैली के जरिए बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का प्रचार अभियान का आगाज़ करना था। एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव जमीर उल हसन ने बताया कि पुलिस ने रैली के लिए उन्हें इजाजत नहीं दी।

हसन ने बताया, ‘हमने इजाज़त के लिए 10 दिन पहले आवेदन दिया था, मगर आज हमें पुलिस ने सूचित किया कि वे हमें रैली करने की इजाज़त नहीं देंगे। हम टीएमसी के ऐसे हथकंडों के आगे झुकेंगे नहीं। हम चर्चा करेंगे और कार्यक्रम की नई तारीख बताएंगे।’ कोलकाता पुलिस ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार दिया है।

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने वाले हैं। हालांकि, चुनाव आयोग को अभी अंतिम तारीखों की घोषणा करना बाकी है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]